
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। 27 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों सहित कई अधिकारियों के पद बदले गए हैं। ललित मोहन रयाल को शासन में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा और अंशुल सिंह को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

शासनादेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी नैनीताल और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग और अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
नैनीताल और अल्मोड़ा के DM बदले
आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह, जो अब तक निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद पर तैनात थीं, उन्हें जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। वहीं अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस अधिकारी विनीत तोमर, जो प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल के पद पर तैनात हैं, उन्हें उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से हटाकर अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
शासनादेश में पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।
- कृष्ण कुमार मिश्रा: अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाए गए।
- पंकज कुमार उपाध्याय: अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- वैभव गुप्ता: अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाए गए।
- सीमा विश्वकर्मा: डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा और नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा के दायित्व से मुक्त कर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया।
- सुधीर कुमार: डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजे गए।
शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
