खटीमा। रक्षाबंधन के पर्व पर चकरपुर, खटीमा में दीदी-बैणियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर अपना प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों की आत्मीयता और विश्वास सरकार के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। यही स्नेह महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता यानी UCC का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को और अधिक मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
