चम्पावत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के देवीधुरा स्थित माँ वाराही धाम में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही देवी की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर सीएम धामी ने बग्वाल मेले के दौरान मातृशक्ति एवं बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
इस वर्ष बग्वाल मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रूप से पाषाणों के स्थान पर फूलों और फलों से बग्वाल खेली। इस पहल के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया।
फूलों और फलों से खेली गई बग्वाल ने जहां स्थानीय परंपरा और संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया, वहीं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
देवीधुरा का बग्वाल मेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को परंपरा के साथ जोड़कर आयोजित की गई बग्वाल ने आयोजन को एक नया संदेश भी दिया।
