उत्तराखंड राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी के बीच राज्य के समग्र विकास हेतु चल रहे विभिन्न कार्यों समेत विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।