पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर स्थित पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे के दौरान कृषि, किसान कल्याण और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत करते हुए राज्य में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
