उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत कल यानी 24 जुलाई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार थम चुका है और ज्यादातर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच भी चुकी है।
पहले चरण में 17,839 उम्मीदवारों के लिए 24 जुलाई को मतदान होना है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों के 49 विकासखंडों में मतदान होना है। गढ़वाल मंडल के 6 जिलों के 26 विकासखंडों और कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान चुनाव होने जा रहा है। पंचायत चुनाव के लिए सभी पदों के सापेक्ष 17,829 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 5,823 मतदान स्थल यानी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इधर, मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुविधा के अनुसार टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड पुलिस की तरफ से अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर इसकी जानकारी साझा की गई।
उधर, मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुविधा के अनुसार टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
