
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पितृ पक्ष के अंतिम दिवस, पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। उन्होंने पूर्वजों को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करना हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने प्रार्थना की कि पूर्वजों का स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। पितृ विसर्जन अमावस्या के इस पावन अवसर पर सभी पूर्वजों को सादर नमन एवं श्रद्धांजलि।
