देहरादून: उत्तराखंड गठन के रजत जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को केदारनाथ धाम जी के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति भेंट की।
इस मौक पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी स्नेहपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड कठिनाईयों से उबरकर एक नई शक्ति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आज आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ – साथ राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, पारंपरिक पहचान और डेमोग्राफिक संतुलन को संरक्षित रखने के लिए भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति जैसे कार्यों से उत्तराखण्ड एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रेल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढाँचे को सशक्त बनाने की दिशा में तेज़ी से और निरंतर कार्य कर रही है।
देहरादून में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बच्चों के साथ दुलार करते भी नजर आए।
