मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर गंगोत्री धाम में की गई पूजा-अर्चना के माध्यम से मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई। देवभूमि उत्तराखण्ड के पावन धाम में मां गंगा के चरणों में की गई यह प्रार्थना मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को आध्यात्मिक और विशेष बनाने वाला भावपूर्ण अवसर रही।
सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान बदरीविशाल से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई। देवभूमि उत्तराखण्ड के पावन धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर की गई पूजा-अर्चना के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।
