हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नहर पटरी पर पीपल चौक से आगे धनोरी जाने वाले मार्ग पर अचानक एक बाइक में आग लग गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाइक चालक और उसके साथ मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने सबसे पहले बाइक चालक एवं उसके साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की।
