नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) के नैनीताल प्रवास ने एक बार फिर प्रशासनिक सक्रियता और क्षेत्रीय संवाद को नई दिशा दी। लोकभवन नैनीताल पहुंचने पर उनका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में औपचारिकता के साथ-साथ आत्मीयता भी साफ झलकती नजर आई।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कुमाऊँ मंडल के प्रति विशेष लगाव व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का हर प्रवास उन्हें एक अलग अनुभूति देता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें हमेशा नई ऊर्जा से भर देता है। यही ऊर्जा उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करती है।
इस दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि राज्यपाल का यह दौरा केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर हालातों को समझना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। कुमाऊँ मंडल के प्रति उनका यह सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
