चंपावत: टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी महोत्सव में शामिल हुए।
CM धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। हमारी सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।
