अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के साथ कुछ यादगार पल बिताए। संस्थान की बालिकाओं ने जिस आत्मीयता, स्नेह और भावनाओं के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वह पल मुख्यमंत्री के लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय बन गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के स्नेह और अपनत्व से भावनाएं इतनी गहरी हो गईं कि आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच बिताए ये पल मुख्यमंत्री धामी के लिए खास याद बन गए।
