उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री धामी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। लोग उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश साझा कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई मिली है।
उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई मिली है।
तो वही उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज.गुरमीत सिंह (रि) ने भी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
देशभर के नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, संगठन एवं सरकार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की।
देश के विभिन्न हिस्सों से मिल रहे शुभकामना संदेशों के बीच मुख्यमंत्री धामी को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का स्नेह और शुभेच्छाएं प्राप्त हो रही हैं। नेताओं ने अपने संदेशों के माध्यम से उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनाएं उनके प्रति विभिन्न स्तरों पर व्यक्त किए जा रहे सद्भाव और सम्मान को दर्शाती हैं।
