उदेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में बसंत पंचमी पूजन महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उदेश्वर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और सीनियर विंग और जूनियर विंग के छात्रों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की।


कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डॉक्टर शैलजा शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती आरती गौतम, उप प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता शर्मा, संगीत अध्यापिका श्रीमती रेणुका चौधरी व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
