जय बाबा केदार की गूंज के साथ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 6 महीने के लिए खोल दिए गए हैं और पूरे धाम में हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बसे इस पवित्र धाम में जैसे ही कपाट खुले वैसे ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ बाबा केदार का अभिषेक किया गया इस दौरान सेना के बैंड की धुन और भक्तों की आस्था ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया
देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के चेहरों पर बाबा केदार के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी लंबे इंतजार के बाद खुले कपाटों के साथ ही चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारम्भ हो गया है जिससे उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है
सरकार और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा चिकित्सा और ठहरने की व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड आस्था और भक्ति के रंग में रंग गई है और हर तरफ सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है हर हर महादेव
कैसे कराएं केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण?
अगर आप चारधाम की यात्रा पर आने की सोच रहे हैं तो पंजीकरण जरू कराकर आएं। बगैर पंजीकरण यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस सरकारी वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।
