मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरुमला में भगवान श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन किए
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर विराजमान भगवान श्री तिरुपति बालाजी के पावन धाम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री वेंकटेश्वर से आशीर्वाद मांगा। तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान बालाजी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और सभी नागरिकों का जीवन सुखमय हो।
