हलद्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कामों की समीक्षा करते सीएम धामी
हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूरे किए जाएं। कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए। वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर लाइन को दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
