मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरा
खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन आज कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। जनसंवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन और वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
