सीएम पुष्कर धामी ने डाट काली मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) देहरादून स्थित डाट काली मंदिर पहुंचे जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने संघर्ष, समर्पण और संकल्प के साथ अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। डबल इंजन सरकार के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आने वाले वर्षों में यह विकास यात्रा और भी गतिशील होगी और उत्तराखण्ड दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाएगा।
