बनबसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा बाजार में स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की और दुकानदारों से खरीदारी कर डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और लोगों से आत्मीय संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय बाजार, छोटे व्यापारी और कारीगर हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलने से मेहनतकश लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देकर हम अपने स्थानीय उत्पादों और मेहनतकश लोगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्थानीय उत्पादों को अपनाना और स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करना आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
