नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल: सीएम पुष्कर सिंह धामी (pushkar singh dhami) ने नरेंद्रनगर में श्री सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। यह मेला केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को निरंतर गति प्रदान करता आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंजापुरी मेला उत्तराखण्ड की संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उदाहरण है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को जोड़ता है बल्कि स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अवसर भी प्रदान करता है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के पारंपरिक मेलों को पर्यटन के साथ जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
