उत्तराखंड राजभवन में 'एट होम' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहारादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के मौके पर राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar singh dhami) शिरकत करने पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान, तीन महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया गया। जिसमें “सशक्त नागरिक: सफल लोकतंत्र” और राज्य सूचना आयोग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम पर एक मार्गदर्शिका, साथ ही “उत्तराखंड का इतिहास” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। ये पुस्तक देवभूमि उत्तराखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है।

इसके साथ ही राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने उत्तराखंड के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होकर परेड की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और निष्ठा के लिए सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया। उनकी अथक सेवा और अनुशासन ने बल को देश की सबसे समर्पित और आधुनिक पुलिस इकाइयों में से एक के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है।
उत्तराखंड गौरव सम्मान उन लोगों को प्रदान किया गया जिन्होंने राज्य की सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान को समृद्ध किया है। उनका योगदान हमें याद दिलाता है कि उत्तराखंड की कहानी साहस, त्याग और सामूहिक संकल्प की कहानी है।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि जब हम अपने राज्य की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो यह उसी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय है जिसने इसे बनाया है। मैं सभी से स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उद्योगों, कारीगरों, किसानों का समर्थन करने और हमारे युवाओं को नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह करता हूँ।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड प्रगति, सुरक्षा और सद्भाव के एक मॉडल के रूप में विकसित होता रहेगा – जो देवभूमि की भावना और 2047 के लिए भारत के दृष्टिकोण का सच्चा प्रतिबिंब होगा। जय हिंद।
