Uttarakhand Sports News: भारत की अन्डर-19 क्रिकेट टीम में देहरादून स्थित एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी आदित्य राणा का सलेक्शन (Uttarakhand’s Aditya Rana Selected in India U-19 Cricket Team) हो गया है।
इसके लिए आदित्य राणा को AMENITY SPORTS ACADEMY की तरफ से बधाई दी जा रही है। एकेडमी के सोशल मीडिया हेंडल पर बधाई संदेश लिखा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आदित्य राणा को बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण है और राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।
आपको बता दें भारतीय की अंडर-19 क्रिकेट टीम 24 जून से 23 जुलाई तक इंग्लैण्ड के दौरे पर जा रही है जिसमें 50 ओवर एवं वन डे सीरीज के मैच भी खेले जायेंगे। बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की घोषणा की गयी जिसमें आदित्य राणा के चयन की खबर मिली है।
