

Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरकारी जमीन पर उगाई जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 150 नाली जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। मौके पर अफीम के हरे भरे पौधे मिले, साथ ही उन पर फल भी आने लगे थे। इस अभियान में पुलिस, राजस्व, वन विभाग और आबकारी विभाग की टीम शामिल थी। करीब 3 हेक्टेयर जमीन पर अफील उगाई गई थी। जिसे प्रशासन की टीम ने नष्ट कर दिया है।

अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुरोला के ग्राम बुर्शी की छानियों में करीब 70 नाली (1.400 हेक्टेयर) भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अफीम की खेती करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए इस इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस देख रही है कि इस इलाके में और कहां पर अफीम की खेती की जा रही है।