पीपलकोटी/चमोली: बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हो सकी।
मुख्यमंत्री अब टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर पहुंचकर वे प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत सभी संबंधित एजेंसियों से राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री इसके बाद रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियां पूरी ताकत के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
