देहरादून: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में सहभागिता की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया गया।
समारोह में अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता, रंगकर्मी एवं नाटककार ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
