सीएम धामी और हेमा मालिनी की मुलाकात
नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर हेमा मालिनी को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए यह पहल राज्य के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत उत्तराखंड के स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे स्थानीय कारीगरों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है इस दिशा में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभर रहा है जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को दर्शाता है
हेमा मालिनी ने भी उत्तराखंड के उत्पादों की सराहना करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की यह मुलाकात राज्य के उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मानी जा रही है
