उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के सीकर जनपद स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया जहां उन्होंने बाबा श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों की आस्था को नई शक्ति मिलती है
सीएम धामी के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया
