![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/11/20221201_003126.jpg)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Elections) में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने द्वारका में रोड शो और नजफगढ़ में नंदा एनक्लेव गोपाल नगर मुनिरका और रोशनपुर में जनसभा को संबोधित किया।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/11/20221201_003131.jpg)
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मेन ककरोला मार्केट रोड छावला से जेजे कॉलोनी कॉलोनी तक रोड शो किया। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा गया है। दिल्ली में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं इसलिए मुख्यमंत्री धामी को प्रचार की कमान सौंपी गई है।