writer Neeraj Kumar @neeraj_raathi
त्रिपुरा पूर्वोत्तर या नॉर्थ-ईस्ट (North East) का एक राज्य है। त्रिपुरा के लोगों का रहन-सहन बंगाल और असम से मेल खाता है। यहाँ का शाही उज्जयंता पैलेस काफी लोकप्रिय है। जो 1901 में महाराजा राधाकिशोर माणिक्य द्वारा बनवाया गया था। सूर्योदय-सूर्यास्त और प्राकृतिक दृश्यों के लिए पर्यटक त्रिपुरा आते हैं। भुवनेश्वरी मंदिर, पक्षी विहार सेपाहीजाला, नीर महल, झील महल, हिंदू और बौद्ध मूर्तियों के लिए पिलाक, कमला सागर काली मंदिर, दंबूर झील जैसी प्रमुख पर्यटक स्थल त्रिपुरा में आकर्षण का केंद्र हैं। त्रिपुरा में रेशम के साथ-साथ बेंत और बांस से बनी वस्तुओं का कारोबार होता है, सैलानी को ये खूब पसंद आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार जुड़ा है।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2021/05/%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF-2.jpg)
v