Yamunotri Dham Kapat: 22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, तैयारियां शुरू

Yamunotri Dham Kapat : यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख तय हो गई है। 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। अक्षय तृतीया के पर्व पर मां यमुना के कपाट 6 महीने के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु अगले 6 महीने तक मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे तो वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। (mountains journey)

चारधाम में कहां पर होती है किस देव की पूजा:

उत्तराखंड के चारधाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ शामिल हैं। ये चारों ही धाम अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित है। गंगोत्री धाम में मां गंगा की पूजा होती है। गंगोत्री धाम के पास से भागीरथी नदी भी गुजर रही है, यहां पर मां गंगा का सुंदर मंदिर बना हुआ है। जबकि यमुनोत्री धाम में मां यमुना की पूजा होती है। यमुनोत्री धाम के पास से यमुना नदी गुजर रही है। यमुनोत्री धाम में मां यमुना का सुंदर मंदिर बना हुआ है। केदारनाथ धाम में भगवान शंकर की पूजा होती है। केदारनाथ धाम के पास से मंदाकिनी नदी गुजर रही है। मंदाकिनी नदी में आए उफान की वजह से 2013 में भीषण आपदा आई थी। बदरीनाथ धाम में भगवान विष्णु की पूजा होती है। बदरीनाथ धाम के पास से अलकनंदा नदी गुजर रही है। बद्रीनाथ धाम में गर्म पानी का एक कुंड भी है, जिसमें गर्म पानी निकलता रहता है।

Next Post

Ritu Khanduri: स्पीकर ने ई-विधानसभा को लेकर की बैठक

Mon Mar 27 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Ritu Khanduri: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने को लेकर सूचना एवम् विज्ञान प्रौद्योगिकी के अधिकारियों सहित विधानसभा के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तराखंड विधानसभा को गोवा और हिमाचल की […]

You May Like