Winter Char Dham Yatra: सर्दी में भी करिए चार धाम के दर्शन

Char Dham Yatra: उत्तराखंड के चार धाम में से भले ही 3 धाम के कपाट बंद हो गए हो। मगर आप अभी भी इन धाम के दर्शन कर सकते हैं। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का समापन होने के बाद शीतकालीन चार धाम यात्रा चलती है।

अगर आप गंगोत्री धाम (Gangotri dham winter) के दर्शन नहीं कर पाए तो शीतकाल (winter Tourism) के दौरान आप उत्तरकाशी जिले में स्थित मुखबा (mukhba Gangotri) आ सकते हैं अगले 6 महीने तक मां गंगोत्री या मां गंगा यहीं पर दर्शन देगी 6 महीने के दौरान शीतकालीन यात्रा (winter Char Dham) में मां गंगोत्री की पूजा मुखबा में होती है मुख्य भी उत्तरकाशी जिले में ही स्थित है।

अगर आप यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham Yatra) की यात्रा नहीं कर पाए तो आप उत्तरकाशी के खरसाली (kharsali Yamunotri yatra) आ सकते हैं क्योंकि अब अगले 6 महीने तक मां यमुना और यमुनोत्री की पूजा खरसाली में ही होगी। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली को खरसाली में लाया जाता है जहां सर्दी के मौसम या शीतकाल के दौरान 6 महीने तक मां यमुना की पूजा होती है खरसाली भी उत्तरकाशी जिले में ही स्थित है।

अगर आप इस बार केदारनाथ धाम की यात्रा नहीं कर पाए तो कोई बात नही। आप रुद्रप्रयाग के औंकरेश्वर आ सकते हैं। केदारनाथ की डोली अब शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर में आ चुकी है अब अगले 6 महीने के दौरान शीतकाल या सर्दी के मौसम में ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा केदार की पूजा होगी। ओंकारेश्वर भी रुद्रप्रयाग जिले में ही स्थित है।

Next Post

Run For Unity: चंपावत में बच्चों के साथ दौड़े मुख्यमंत्री धामी

Mon Oct 31 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Champawat News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर चंपावत में एकता दौड़ (run for unity) का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बच्चों के साथ दौड़ते नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like