विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्रगान

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को घर मे लगा रहे है और उन वीर सपूतों को याद कर रहे हैं जिनकी बदौलत हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रदर्शित कर रहा है तो वहीं विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान गाया।

21 मई का वीडियो, 15 अगस्त पर किया जारी
आजादी के अमृत महोत्सव पर विंग कमांडर विक्रांत उनियाल (vikrant uniyal) ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विक्रांत उनियाल का ये वीडियो 21 मई का है, जिसका जिक्र विक्रांत उस वीडियो में भी कर रहे हैं। विक्रांत ने वीडियो में बताया है कि एवरेस्ट को फतेह करना का उनका मकसद आजादी के अमृत महोत्सव पर गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम समर्पित है। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 15 अप्रैल को एक शेरपा और कुछ पोर्टर के साथ हिमालय के बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और 21 मई को एवरेस्ट की चोटी फतह की। वहां पर उन्होंने बगैर मास्क के ही राष्ट्रगान भी गाया।

विंग कमांडर विक्रांत उनियाल से जुड़ी अहम बातें
विंग कमांडर विक्रांत उनियाल जब सातवीं कक्षा में थे, तभी नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग से उन्होंने पर्वतारोहण का कोर्स किया था। एयरफोर्स में जाने के बाद 2018 में सियाचिन में आर्मी माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट (एएमआई) से प्रशिक्षण लिया। लद्दाख की जंस्कार घाटी में सर्दियों में बेहद दुर्गम चादर ट्रैक किया। इसके बाद ही उनके मन में एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा और प्रबल हो गई। 

Next Post

रुड़की में तिरंगे का अपमान करने वाला शख्स गिरफ्तार

Tue Aug 16 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रुड़की न्यूज: रुड़की में तिरंगे का अपमान करने का आरोप में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मछली बेचने वाला एक दुकानदार ने मछलियों को तिरंगे से […]

You May Like