उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस बार देहरादून में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। स्पीकर की तरफ से सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने को लेकर रायशुमारी की गई साथ ही सहयोग मांगा गया।
कल से विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व आज मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुआ, इस दौरान विधानमंडल के सभी सहयोगियों के साथ प्रदेश के समग्र विकास व जनकल्याण के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। pic.twitter.com/JXnIavCuuh
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) November 28, 2022