Uttarkashi News: पुलिस ने नष्ट की अवैध अफीम की खेती, 12 लोगों के खिलाफ FIR

Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरकारी जमीन पर उगाई जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 150 नाली जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। मौके पर अफीम के हरे भरे पौधे मिले, साथ ही उन पर फल भी आने लगे थे। इस अभियान में पुलिस, राजस्व, वन विभाग और आबकारी विभाग की टीम शामिल थी। करीब 3 हेक्टेयर जमीन पर अफील उगाई गई थी। जिसे प्रशासन की टीम ने नष्ट कर दिया है।

अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुरोला के ग्राम बुर्शी की छानियों में करीब 70 नाली (1.400 हेक्टेयर) भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अफीम की खेती करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए इस इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस देख रही है कि इस इलाके में और कहां पर अफीम की खेती की जा रही है।

Next Post

CM Pushkar Dhami: ग्राफिक ऐरा यूनवर्सिटी के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, सीएम रहे मौजूद

Sun May 14 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Deharadun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी के 25 साल पूरे होने पर करवाए गए कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र भी मौजूद […]

You May Like