उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 फ़ीसदी से क्षैतिज आरक्षण वाला बिल विधानसभा में पास हो गया है। अब इसे कानून का रूप देने की कवायद शुरू होगी जिसके बाद महिलाओं को फिर से सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण मिलने लगेगा।
आज विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पास कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। pic.twitter.com/Zc3DtPncar
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) November 30, 2022