उत्तराखंड में बाबा बर्फानी: अमरनाथ के जैसी गुफा, जहां बनता है बर्फ का हिमलिंग

टिम्मरसैंण महादेव: गुफा में अमरनाथ के जैसा ही हिमलिंग बनता है

Timmersain mahadev News: शायद ये कम ही लोग जानते होंगे कि उत्तराखंड में अमरनाथ के ही जैसी एक गुफा स्थित है, जहां बर्फ का हिमलिंग बनता है। इसे छोटे अमरनाथ के नाम से भी जाना जाता है। मगर ये जगह लोगों के आंखों से अब तक ओझल है। तो चलिए आपको कराते हैं छोटे अमरनाथ के दर्शन

टिम्मरसैंण महादेव की गुफा नीती घाटी के अंतिम गांव नीती में स्थित है। अमरनाथ की भांति ही यहां भी एक गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है। उत्तराखंड में चीन सीमा क्षेत्र में स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण महादेव गुफा में अमरनाथ के जैसा ही हिम लिंग बनता है, यहां पर भी एक अमरनाथ के जैसी ही गुफा मौजूद है जिसमें बर्फ से शिव लिंग बनता है।

टिम्मरसैंण महादेव कैसे पहुंचे

टिम्मरसैंण महादेव की गुफा नीती घाटी के अंतिम गांव नीती में स्थित है। अमरनाथ की भांति ही यहां भी एक गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति उभरती है। नीती घाटी के ग्रामीण गुफा में नित्य पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चमोली जनपद के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु आ रहे हैं।

खुद बनता है दस फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग

गुफा में करीब 10 फीट तक ऊंचे शिवलिंग के दर्शन होते हैं। इस पर पहाड़ी से टपकने वाले जल से हमेशा अभिषेक होता रहता है। इसी शिवलिंग के पास बर्फ पिघलने के दौरान हर साल बर्फ शिवलिंग का आकार लेता है। जिसे छोटे अमरनाथ या टिंमरसैंण महादेव के नाम से जाना जाता है।

Next Post

कपकोट में सीएम पुष्कर धामी का रोड शो, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हुई एक्टिव

Tue Jan 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Pushkar Dhami Road Show: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट में रोड शो किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की […]

You May Like