Harela Parv 2023: हरेला पर्व पर सीएम पुष्कर धामी ने किया पौधारोपण

Harela Parv 2023: उत्तराखंड में इन दिनों हरेला पर्व की धूम है। प्रकृति को संरक्षित करने का ये पर्व अब उत्तराखंड की पहचान बनता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने हाथ से एक पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

Next Post

Pushkar Dhami: हरेला पर सीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया पौधा

Sun Jul 16 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Dehradun News: हरेला पर्व के मौते पर देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला’ त्योहार […]

You May Like