
Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड और कैम्प कार्यालय, खटीमा में क्षेत्र की जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओंस के समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि” के मूल मंत्र को आधार बनाते हुए हमारी सरकार जन सेवा के लिए धरातल पर सतत क्रियाशील है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट (चम्पावत) में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद सत्र में सम्मिलित होकर संगठनात्मक एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने में दिया जा रहा योगदान अत्यंत सराहनीय है।