Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण 15 मई तक बंद

chardham yatra 2023 begins 22 april

Chardham Yatra 2023 Registration Update: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होने जा रही है। जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

जानिए उत्तराखंड के किस धाम के कपाट कब खुलेंगे?

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल से भक्‍तों के लिए खुल जाएंगे। केदारनाथ मंदिर में बाबा के द्वार के लिए सुबह 6 बजकर 20 मिनट से दर्शन किए जा सकेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खोले जाएंगे।

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। चारों धामों और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें 4.43 लाख से अधिक सिर्फ केदारनाथ धाम के हैं।

इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू किया है। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की स्थिति

धाम           यात्रियों का पंजीकरण
केदारनाथ         443958
बदरीनाथ          369217
गंगोत्री              219527
यमुनोत्री           193415
हेमकुंड साहिब  1605

चारधाम यात्रा पर आना है तो पंजीकरण करवाना जरूरी

अगर आप उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने की सोच रहे हैं तो पंजीकरण करवाना जरूरी है। इस बार राज्य सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। हालांकि उत्तराखंड के स्थानीय लोगों को इसमें छूट दी गई है। सरकार ने सिर्फ दूसरे राज्यों के लोगों के लिए ये व्यवस्था लागू की है। उधर तीर्थ यात्रियों को अपनी फिटनसे से जुड़ा प्रमाण-पत्र भी साथ लेकर आना होगा। जिसे यात्रा के दौरान चेक किया जाएगा। ये फिटनेस तीर्थ यात्री अपने राज्य से बनवाकर लाएंगे।

स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा जून तक फुल

केदारनाथ यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए आगामी जून तक की बुकिंग मिल चुकी हैं। बुकिंग के लिए आए दिन सैकड़ों कॉल आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व निगम की टीम धाम रवाना हो जाएगी। इस बार भीमबली और लिनचोली में भी यात्री संख्या अधिक संभावना को देखते हुए यहां भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बीते तीन वर्षों में ध्यान गुफा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की आमदनी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी ध्यान गुफा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Next Post

Pushkar Dhami: सीएम धामी की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश से मुलाकात

Sat Apr 15 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Dehradun CM Dhami: भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री धामी ने शिव प्रकाश को शॉल ओढाकर स्वागत किया। […]

You May Like