देहरादून में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक: लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Dehradun BJP Meeting: लोकसभा चुनाव करीब आते ही उत्तराखंड बीजेपी ने मंथन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में देहरादून में बीजेपी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करने पहुंचे।

BJP संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में हुई बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि अगले कई साल तक विरोधी दलों को खड़े होने का मौका नहीं मिले।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने राज्य बनाया। विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी। भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी।

बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है, लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे। इस बार का चुनाव में पूरी तरह से मोर्चों पर आधारित होगा। लिहाजा मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाना है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पांच जनवरी से लेकर चुनाव तक हर मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुसार काम करना होगा र अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

Next Post

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

Fri Jan 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में बनने […]

You May Like