यूपी ने उत्तराखंड परिवहन निगम को दी 100 करोड़ रुपये की बाकी धनराशि

Uttarakhand News: उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड परिवहन निगम की परिसंपत्तियों के बंटवारे के बीच यूपी पर बाकी 100 करोड़ रुपये की धनराशि दे दी है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा 100 करोड़ रुपये की धनराशि का उत्तराखंड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य परिसंपत्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी। 9 नवंबर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड अस्तित्व में आया था। तब से यूपी के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारा का विवाद चला आ रहा था। कई बार बातचीत हुई मगर हल नहीं निकल पाया था। मगर पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस दिशा में सकारात्मक पहल हुई थी। धामी ने योगी आदित्यनाथ से खुद जाकर लखनऊ में मुलाकात की। जिसके बाद परिसंपत्तियों के बंटवारे का हल निकालने की पहल की गई थी।

Next Post

Road Safety World Series: दून पहुंचे लीजेंड क्रिकेटर, 21 सितंबर से सीरीज

Mon Sep 19 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से देहरादून में होने जा रही है। इसके लिए क्रिकेटर देहरादून पहुंच चुके हैं। राजीव गांधी स्टेडियम में ये सीरीज होने जा रही है, जिसमें कुछ […]

You May Like