Pushkar Dhami: देहरादून के गांधी पार्क में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत विकास परिषद की तरफ से सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया।
आज गांधी पार्क, देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 'सामूहिक वन्दे मातरम् गायन' कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शिक्षकों एवं छात्रों को सम्मानित किया। pic.twitter.com/3HVFnjMR2R
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) January 26, 2023