Uttarakhand News : राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंंतिम सांस राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन हो गया है, बताया जा रहा है की 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला बलूनी के निधन पर दुख जताया है।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।