रुड़की में तिरंगे का अपमान करने वाला शख्स गिरफ्तार

रुड़की न्यूज: रुड़की में तिरंगे का अपमान करने का आरोप में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मछली बेचने वाला एक दुकानदार ने मछलियों को तिरंगे से ठका हुआ था। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई। पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई जिसका ये वीडियो था। जिसके बाद इसके खिलाफ तिरंगे के अपमान की मामला दर्ज किया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देशभर में बहुत बड़े स्तर पर तिरंगा रैली निकाली गई, घरों पर तिरंगे लगाए गए हैं। पुलिस की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि वो तिरंगे का अपमान ना होने दें, जिन लोगों ने भी अपने घरों पर तिरंगा लगाया है वो उसका ध्यान भी रखें।

Next Post

Pushkar Dhami: सीएम धामी और हरीश रावत की मुलाकात

Tue Aug 16 , 2022
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email देहरादून न्यूज: मंगलवार देर शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक मुलाकात हुई। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर […]

You May Like