Pushkar Dhami: रुड़की में भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी

रुड़की में किसान मोर्चा के सम्मेलन में सीएम धामी

Roorkee CM Pushkar Dhami News: रुड़की में भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। रुड़क में दो दिवसीय भाजपा किसान मोर्च का आयोजन किया गया था।रविवार को इसका आखिरी दिन था, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होने पहुंचे थे।

रुड़की में सीएम धामी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया साथ ही शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री धामी को उन उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई जिसे वो खुद तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी भी कई बार कह चुके हैं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरुरत है, जिससे स्व रोजगार के अवसर पैदा हो।

रुड़की में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की ट्रैक्टर सवारी

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ट्रैक्टर की भी सवारी करते नजर आए।

रुड़की में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गाय को चारा खिलाया

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी गाय की सेवा करते नजर आए। मुख्यमंत्री धामी ने गाय को गुड और चना खिलाया

Next Post

Haridwar CM Dhami: सीएम धामी ने सपरिवार अवधेशानंद महाराज का आशीर्वाद लिया

Sun Apr 9 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Haridwar CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी हरिहर आश्रम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री धामी के […]

You May Like