![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022-12-26-00-05-10-39_7352322957d4404136654ef4adb64504-1024x576.jpg)
सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये सेना के जवान रविंद्र थापा का शव को सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। शहीद सैनिक के अंतिम दर्शनों के लिए इलाके के लोगों की भीड़ बलुवाकोट में उमड़ पड़ी। जिसके बाद बलुवाकोट स्थित घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी शहीद रविन्द्र थापा की अंत्येष्टि की गयी।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022-12-26-00-04-50-00_7352322957d4404136654ef4adb64504-1024x573.jpg)
आपको बता दे कि शुक्रवार को सिक्किम में सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया था, जिसमे सवार 16 जवान शहीद हो गये थे। पिथौरागढ़ जिले के पैयापौड़ी निवासी रविंद्र थापा भी इस घटना में शहीद हो गये थे।