Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, हफ्तेभर चलेगा कार्यक्रम

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का समय सबसे अहम होगा। यही नहीं मंदिर से जुड़े सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल (राम मंदिर में 16 से 22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल)

16 जनवरी 2024: इस दिन रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान शुरू होगा

17 जनवरी 2024: इस दिन रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा। अयोध्या में 17 जनवरी 2024 को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

18 जनवरी 2024: इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी। साथ ही मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन, गणेश पूजन,  वरुण पूजन, विघ्नहर्ता और मार्तिका पूजन होगा

19 जनवरी 2024: इस दिन राम मंदिर में अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम होगा

20 जनवरी 2024:  इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से ‘जिन्हें अलग-अलग नदियों के जल से इकट्ठा किया गया है’ उनसे पवित्र किया जाएगा

21 जनवरी 2024:  इस तारीख को यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा। ये बहुत ही खास होगा।


 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

22 जनवरी 2024: इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी। साथ ही इस दिन पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी।

Next Post

क्रोध में शंकराचार्य: राम मंदिर के लिए क्यों भुलाया जा रहा शंकराचार्यों का योगदान ?

Fri Jan 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Ram Mandir: इस समय पूर देश में अयोध्या राम मंदिर की चर्चा हो रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए तैयारियां जोर शोर […]

You May Like