CM Dhami: जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी

Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावितों के लिए सरकार की तरफ से की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर आपदा प्रभावितों का दर्द झलक आया आपदा प्रभावितों की आंखों में आंसू निकल आए। जोशीमठ की आपदा प्रभावितों के लिए धामी सरकार ने फिलहाल फौरी तौर पर डेढ़ लाख रुपए प्रति परिवार अंतरिम सहायता राशि की घोषणा की है जिसमें ₹100000 मुआवजा जबकि ₹50000 शिफ्ट करने के लिए दिए गए हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को ₹5000 राशन के अलग से दिए गए हैं। जोशीमठ आपदा में 723 घरों को नुकसान हुआ है।

Next Post

Pushkar Dhami: चंपावत में सीएम धामी ने की मां शारदा की पूजा

Sat Jan 14 , 2023
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email CM Pushkar Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दौरे पर रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत के शारदा घाट पर माँ शारदा की आरती कर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु कामना की। […]

You May Like